फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

194 मदरसों की सोसाइटी का नवीनीकरण नहीं, मानदेय बाधित को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मदरसा प्रबंधन, सोसाइटी के नवीनीकरण के कागजात जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। 194 मदरसों ने कागजात जमा नहीं किये हैं। इसके चलते मालूम नहीं हो पा रहा है कि प्रबंध समिति वैध है या नहीं। लापरवाही पर रजिस्ट्रार ने नाराजगी जताई है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने 18 फरवरी तक नवीनीकरण के बारे में जानकारी तलब की है। ऐसा नहीं करने पर आधुनिकीकरण योजना के मदरसों के शिक्षकों के मानेदय रोकने की चेतावनी दी है। इसके चलते हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद के पोर्टल पर 392 मदरसों का ब्योरा दर्ज है। ये मदरसे सोसाइटी की ओर से संचालित होते हैं। निर्धारित अवधि में सोसाइटी का नवीनीकरण कराना जरूरी है लेकिन अब तक जिले में 194 मदरसा संचालकों ने नवीनीकरण के कागजात प्रस्तुत नहीं किए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सोसाइटी के सदस्यों की संख्या और प्रमाण पत्रों को उपलब्ध नहीं कराया है। रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने वाले मदरसों की सूची अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजी है। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त मदरसों की ओर से सोसाइटी के नवीनीकरण की सूचना नहीं दी गई है इससे मालूम नहीं हो पा रहा है कि प्रबंध समिति वैध है या नहीं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव ने कहा कि मदरसा संचालकों को सोसाइटी के नवीनीकरण के कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें