फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय के लिए 250 का पंजीयन, मुरादाबाद में कक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।। मुरादाबाद में राजकीय पालीटेक्निक (महिला) में जेईई मेन्स और नीट के लिए कक्षाएं शुरु होंगी। केजीके कॉलेज में एनडीए, सीडीएस और अर्द्धसैनिक बल की भर्ती में दाखिला के लिए तैयारी कराई जाएगी। बैंकिंग, पीओ, एसएससी/बीएड, टीईटी आदि परीक्षा के लिए ऑनलाइन स्टडी सामग्री और कक्षाएं भी लगेंगी। पहले दिन 250 ने पंजीयन कराया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि युवाओं को मंडल स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए साक्षात्कार प्रशिक्षण, ऑनलाइन प्रशिक्षण और सलाह प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी, जो परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हें लेकिन आर्थिक तंगी से तैयारी नहीं कर पाते हैं। तैयारी के लिए सेलेबस और क्वेश्चन बैंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें