गजरौला। गोद भराई की रस्म पूरी होने के बाद वर पक्ष ने दहेज में पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटर साइकिल की मांग की। जिसे पूरी नहीं करने पर शादी से करीब एक महीने पूर्व शादी करने से इन्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैै। युवक के पिता नहीं है। उसने अपनी बहन का रिश्ता संभल के रजपुुरा थाना क्षेत्र के सिंगौला गांव में किया। गोेद भराई की रस्म पूरी हो गई। 13 जुलाई को बरात आने की तारीख निश्चित की गई। शादी के कार्ड भी वितरण कर दिए गए। युवक का आरोप है कि 17 जून को वर उसके दो भाई उसके घर आए। तीनों ने दहेज में बुलेट मोटर साइकिल व पांच लाख रुपये नकदी की मांग की। जिसे पूरा करने से असमर्थता जताने पर उन्होंने गाली गलौज करते हुए शादी करने से इन्कार दिया। मारपीट करने का भी आरोप लगाया हैै। पुलिस ने वर अजय उसके भाइयों राजोंद्र व ओमकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।