फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Jul 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

शादी करने का झांसा देकर युवक ने बिना सहमति के संबंध बना लिए। दवा खिलाकर गर्भपात कराने का भी आरोप है। शादी तय होने पर 20 लाख रुपये दहेज की मांग रख दी। इन्कार करने पर शादी से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक का चालान कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मुलाकात साल 2016 में उसकी तहेरी भाभी ने क्षेत्र के ही गांव नीलीखेड़ी निवासी पिंटू से कराई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। शादी करने का झांसा देकर पिंटू ने युवती से संबंध बना लिए। गर्भवती होने पर युवती को दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। आराेप है कि 26 जून को पिंटू ने पाकबड़ा स्थित एक होटल में बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में फोटो खींचने के अलावा अश्लील वीडियो बना लिया। युवती ने शादी करने को कहा तो युवक ने 20 लाख रुपये की मांग कर डाली। युवती के परिजनों ने इन्कार किया तो पिंटू ने शादी से मना कर दिया। साथ ही अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे डाली। आरोपी की बहन रचना ने व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में पिंटू के अलावा उसके पिता जगत सिंह, बहन रचना, चतर सिंह व धर्मवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें