फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। शादी का झांसा देकर गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती सात महीने की गर्भवती हो गई। पेट में दर्द की शिकायत के बाद अल्ट्रासाउंड कराया तो हकीकत से पर्दा उठ गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने तुरंत पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसके बेटे सोनू ने दूसरे वर्ग की 20 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तबीयत खराब रहने लगी। पेट में दर्द की शिकायत पर बुधवार को परिजन युवती को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर के कहने पर अल्ट्रासाउंड कराया गया। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। युवती सात महीने की गर्भवती निकली। इसके बाद युवती ने परिजनों को आप बीती बताई।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में युवती की शिकायत पर आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें