फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी की समाधि पर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छह दिन पहले दादी की समाधि पर गई किशोरी को चार युवकों ने बुरी नियत से पकड़ लिया। गन्ने के खेत में ले गए। जहां दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि दो युवक वहीं खड़े रहे और एक अज्ञात युवक ने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बनाया। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बाद में परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज ली है।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर एक परिवार रहता है। परिवार का मुखिया उत्तराखंड हराहाट जिला अल्मोड़ा के एक कालेज में नौकरी करता है। जबकि उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी गांव में रहते हैं। आरोप के मुताबिक 29 अगस्त को उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी अपनी दादी की समाधि पर गई थी। चार युवक उसे पकड़कर जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए। यहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि दो आरोपी वहीं खड़े होकर देखते रहे। एक अज्ञात युवक ने दुष्कर्म की अश्लील वीडियो बनाई। घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। बुधवार को किशोरी के पिता उत्तराखंड से घर लौटे और डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी भूरा, शेरू, कपिल, आनंद और एक अज्ञात सहित पांच के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं किशोरी को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें