थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के कुछ लोगों पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। आरोप है कि सुनवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। आरोपी पक्ष भी पीड़ित महिला के पक्ष पर मुकदमा दर्ज करा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।