फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर की झाड़ियों में फंसा मिला कांठ के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बिलना गांव के समीप रामगंगा पोषक नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दी। युवक की पहचान मोहम्मद इरफान उर्फ सोनू (28) पुत्र अनवर अहमद निवासी किड्ढावाला थाना कांठ के रूप में हुई। युवक के परिजनों ने बताया कि एक मार्च को युवक बिना बताए घर से कहीं चला गया था। उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं लगा। दो मार्च को पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी कांठ थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें