धनौरा में रामलीला मंचन का दृश्य। समिति
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नारद मोह के मंचन के साथ ही रामलीला महोत्सव की विधिवत शुरूआत हो गई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव की शुरुआत की।
रामलीला मंचन को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु आए थे। महोत्सव की शुरुआत करते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मनुष्य को अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। भगवान राम ने मर्यादा में रहकर मनुष्य को संदेश दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि भगवान राम ने आज्ञाकारी पुत्र की तरह अपने पिता की आज्ञा का पालन किया। अयोध्या से आए कलाकारों ने महोत्सव के पहले दिन नारद मोह का मंचन किया। नारद जी माता लक्ष्मी को देखकर उनसे विवाह करने की बात करते हैं। मंचन में कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इस मौके पर अध्यक्ष जागेश अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह, अवनीश कुमार, ओमकार गर्ग, पवन गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शंकरलाल सैनी, अक्षय अग्रवाल आदि मौजूद थे।