फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा : माता कैकई ने श्रीराम को दिया 14 वर्ष का वनवास

Sun, 21 Sep 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में चल रही श्रीराम कथा में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। जीवन दीप सत्संग मंडल के तत्वावधान में चल रही श्रीराम कथा में भगवान राम को वनवास का मार्मिक वर्णन किया। वहीं, चित्रकूट में प्रभु श्रीराम के द्वारा की गई लीलाओं को बताया।
विज्ञापन

शनिवार को श्रीराम कथा में कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि प्रभु के नाम अनंत हैं। अनंत होते हुए भी प्रभु एक ही हैं। कहा कि रामायण एक दिव्य महाकाव्य है। भगवान विष्णु ने यह वचन दिया था कि जब-जब धरती पर अधर्म होगा तब-तब वह अवतार लेकर धर्म की स्थापना करेंगे। इसी वचन को निभाने को त्रेता युग में भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में जन्म लिया। कैकई का चरित्र एक ऐसे मोड़ पर आता है जो इतिहास के पन्नों में अमिट छाप छोड़ जाता है। उनके द्वारा मांगे गए दो वरदान आज भी रहस्य बने हुए हैं। यह कथा उस समय की है कि जब देवासुर संग्राम में राजा दशरथ देवताओं की सहायता कर रहे थे। उनके रथ की कील निकल जाती है तो कैकई अपनी अंगुली से रथ को चलाती हैं। इस युद्ध में राजा दशरथ विजयी हुए। कैकई को सहायता के बदले दो वचन देने को कहा। माता कैकई ने श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए उन्हें 14 वर्ष का वनवास दिया। श्रीराम को कैकयी माता अत्यंत प्रिय थीं, इसलिए वनवास से लौटने के बाद सबके पहले माता कैकई से मिले थे। इस दौरान स्वामी सर्वेश्वर आनंद, सुधीर अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, अश्विनी कुमार, सुरेश कुमार विरमानी, शिशुपाल सिंह, मीनाक्षी वर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें