फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने घर-घर दी दस्तक, मंदिर निर्माण को मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने हिंदू घरों पर दस्तक देकर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा। वहीं समाज के लोगों ने तन मन धन से कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत अमरोहा नगर में 13 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक बस्ती में अभियान प्रमुख, सह अभियान प्रमुख, हिसाब-किताब प्रमुख बनाकर अभियान को सफल बनाने की मजबूत योजना के साथ कार्यकर्ता अपने-अपने घर से निकले। श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान की मॉनिटरिंग के लिए संघ के विभाग प्रचारक राजेश, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुधांशु विश्नोई, आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख विजय वशिष्ठ, डा. केएस सैनी, जिला प्रचारक अनुज कुमार आर्य, प्रवीण, जिला कार्यवाह केके यादव और बजरंगदल जिला अध्यक्ष राजकमल यादव, नगर कार्यवाह सहित विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो और नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन ने भी अपनी टीम के साथ सहयोग किया। अभियानों के प्रमुख लगातार कार्यकर्ताओं की मानिटरिंग करते रहे। ताकि अभियान सुव्यवस्थित तरीके से चले। सभी कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए गए हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए कोई भी दान बिना रसीद के न ली जाए। जो टोली धन संग्रह के लिए बनाई गई हैं, उनके साथ जिम्मेदार, संगठन के दायित्व और पदाधिकारियों को लगाया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुछ समय दानी कार्यकर्ता भी अपना पूरा समय देकर भगवान श्रीराम के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में राम मंदिर निर्माण के अभियान को लेकर बहुत ही उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 450 बरसों की लंबी लड़ाई के बाद हिंदू समाज को यह शुभ अवसर मिला है। हिंदू समाज अब अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण से राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर हो रहा है। धन संग्रह अभियान में, ऋषिपाल नागर, कैलाश त्यागी, नवीन कुमार त्यागी, दिनेश कुमार चौहान, सतीश त्यागी, रविंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, संजय सिंह, कपिल राणा, राम सिंह सैनी, विनीत कुमार, रोहिताश कुमार, मुकेश चौधरी, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, रोहित प्रजापति, शिवम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें