फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली रैली

Sun, 01 Jun 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपाइयों व पाल समाज के लोगों ने शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर मिनी स्टेडियम से बाइक रैली निकाली। रैली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

रैली की शुरूआत अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर कुशल शासक थीं। उन्होंने देशभर में सांस्कृतिक गौरव की पुन प्रतिष्ठा की और देश को एक सूत्र में पिरोया। उनका शासनकाल मालवा का स्वर्णकाल होने के साथ राष्ट्र के सांस्कृतिक अभ्युदय का समय रहा है। वह नारी सम्मान और सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील थीं
जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने बाबा विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ-साथ देश के अन्य मंदिरों का पुर्न निर्माण व जीर्णोद्धार कराया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला ने कहा कि राजतंत्र में लोकतंत्र की चेतना से दीप राजमाता का शासन काल आज भी स्वराज और सुशासन के लिए एक आदर्श मानक है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि अहिल्याबाई एक कुशल सैन्य संचालक भी थीं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई नारी सम्मान और सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील थीं। महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, विधवा को दत्तक पुत्र लेने का अधिकार तथा विधवा पुनर्विवाह के अधिकार प्रदान किए। रैली में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो, ममता गुर्जर, गिरीश त्यागी, रमेश कलाल, विनीता सैनी, मनोज वर्मा, अनिल वर्मा, मीनाक्षी वर्मा, उषा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें