फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : नौ को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Fri, 08 Aug 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौ अगस्त यानी शनिवार को रक्षाबंधन है। इस पर बहनें भाइयों के घर राखी बांधने जाएगी। ऐसे में बाजार में भीड़ रहेगी। त्योहार पर जाम न लगे इसलिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो नौ अगस्त की सुबह आठ से रात आठ बजे तक लागू रहेगा। इसके बाद सभी भारी व मालवाहक वाहन शहर के चारों तरफ बाईपास से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने शहर भर के ट्रांसपोर्टस को अपने कारोबार से जुड़े भारी व मालवाहक वाहनों को शहर से बाहर रखने रखने के निर्देश दिए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि सभी को ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन करना होगा। मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले भारी व मालवाहक वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।

- नौगांवा से अमरोहा व मुरादाबाद जाने वाले भारी व मालवाहक वाहन यहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा व मुरादाबाद जाएंगे।

- नौगांवा से दिल्ली जाने वाले भारी व मालवाहक वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले भारी व मालवाहक वाहन एआरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से कांकर सराय से कांठ रोड से माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- अंदर शहर अमरोहा से जोया/मुरादाबाद/दिल्ली (हाईवे) जाने वाले भारी व मालवाहक वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।

- अंदर शहर अमरोहा से नौगांवा जाने वाले भारी व मालवाहक वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा जाएंगे।

- जोया से अमरोहा आने वाले भारी व मालवाहक वाहन बंबूगढ़ से कांकर सराय होते माया धर्मकांटा/कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- नोट: अमरोहा से सभी ट्रांसपोर्ट्स से रक्षाबंधन पर्व पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने भारी और मालवाहक वाहनों का संचालन शहर के बहारी मार्गों पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें