फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshabandhan 2024: रोडवेज चालकों की छुट्टी रद्द, वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित राखी पहुंचाएगा डाक विभाग

Fri, 16 Aug 2024 04:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

रक्षाबंधन के दिन बहनें रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए यूपी परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर ली है। इसके लिए बस चालकों और परिजनों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।  उधर, डाक विभाग ने राखियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे जारी किए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में राखियां खरीदती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनें दो दिन रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। परिवहन निगम 17 से 22 अगस्त तक स्पेशल बसों का संचालन करेगा। बहनों को 19 और 20 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


त्योहार के दौरान बस चालकों के साथ कर्मियों को ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। रक्षाबंधन पर बहनें परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने तैयारी कर ली है।

ऐसे में डिपो के चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संविदा चालक, परिचालकों को 1800 किमी से अधिक अर्जित करने पर 55 पैसे प्रति किमी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान छह कार्य दिवसों में संविदा चालक व परिचालक को 1800 किमी का संचालन पूरा करने पर 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। डिपो पर तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये प्रतिदिन के अनुसार भुगतान होगा।

विज्ञापन

मुख्य डाकघर से ले सकते हैं वाटरप्रूफ लिफाफे, कीमत दस रुपये

रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज गए हैं। तरह-तरह की डिजाइनर राखियां बाजार में बहनों को लुभा रही हैं। इसी के साथ डाक विभाग ने भी भाई-बहनों के प्यार को समर्पित इस त्योहार के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। त्योहार के इस खास मौके पर डाक विभाग भाइयों को सुरक्षित राखी पहुंचाएगा।

जिसके लिए विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफों की व्यवस्था की है। रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। बहनों के लिए डिजाइनर राखियों के साथ ही भाइयों के लिए आकर्षक गिफ्ट आइटम की भी बाजार में भरमार है। दुकानें सजकर तैयार हो गई हैं।

इसके साथ ही डाक विभाग भी भाई बहनों के इस त्योहार में माध्यम का काम करेगा। बहन अपने भाइयों को सुरक्षित राखी पहुंचा सके, इसके लिए विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफों की व्यवस्था की है। मुख्य डाकघर पर तीन सौ लिफाफे भेजे गए हैं। डाक अधीक्षक अमित विकास यादव ने बताया कि सभी डाकघरों को लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं।

लिफाफे की कीमत दस रुपये निर्धारित की गई है। रक्षाबंधन पर निर्धारित समय में राखी पहुंचाने की विभाग ने पूरी तैयारी की है। कोशिश रहेगी कि रक्षा बंधन तक भाइयों को बहनों का रक्षा सूत्र पहुंचाए जा सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें