फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जन्मदिन से एक दिन पहले कक्षा छह के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, अचानक सीने में हुआ दर्द और...

Mon, 12 Aug 2024 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
जन्मदिन से एक दिन पहले मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा के मंडी धनौरा के गांव सैरकपुर में 12 वर्षीय विशु की हार्टअटैक से मौत हो गई। वह कक्षा छह का छात्र था। एक दिन बाद सोमवार को उसका जन्मदिन मनाने की तैयारी थी। विशु के पिता भूपेंद्र यादव ने बताया कि विशु रविवार को घर पर ही था। 
विज्ञापन


सुबह अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। उसके बताने पर भी घर में किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। देखते-देखते वह बेहोश हो गया। इस बीच किसी ने सर्पदंश से बेहोशी की बात कही तो झाड़-फूंक के लिए उसे बिजनौर के ताजपुर इलाके में ले गए। वहां झाड़-फूंक करने वालों ने सर्पदंश से इन्कार कर दिया। फिर चांदपुर (बिजनौर) के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हार्टअटैक का मामला बताया।

कूबी में धरने पर बैठे दिव्यांग किसान की हार्ट अटैक से मौत
अमरोहा के कूबी गांव में मध्य गंगा नहर के लिए अधिगृहीत हुई जमीन के चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे दिव्यांग किसान सुरेंद्र शर्मा (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह एक घंटा धरने बैठने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद किसान संगठन के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


अर्थी को धरनास्थल पर रखकर आर्थिक मदद की मांग शुरू कर दी। सवा पांच घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। 2011 में रामपुर घना, मोहनपुर एवं घंसूरपुर तथा साल 2012 में गांव कूबी में मध्य गंगा नहर के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। 
विज्ञापन

जमीन के बदले किसानों को सर्किल रेट के तहत चार गुना मुआवजा दिया जाना था। सरकार किसानों को 2011 के रेट के अनुसार मुआवजा दे रही है, जबकि किसान सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजे की मांग पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें