फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजलीघरों पर राकिमसं का क्रमिक अनशन 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से जुड़े किसान अपनी मांगों को लेकर 15 जुलाई से ग्रामीण अंचलों के सभी बिजलीघरों पर क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े किसानों ने मंगलवार खादगुर्जर बिजलीघर पर धरना दिया। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने एक वर्ष पूर्व किसानों के नलकूप बिल माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन अब बिल माफी के नाम पर तरह-तरह की शर्तें लगाकर किसानों को गुमराह और परेशान किया जा रहा है। उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए संगठन से जुड़े किसान आंदोलन करेंगे। मंडल प्रभारी राजवीर सिंह ने बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाने की मांग उठाई।
धरने पर आए बछरायूं एसडीओ ने आश्वासन दिया कि स्थानीय समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई से जिले के सभी ग्रामीण बिजलीघरों पर सुबह दस बजे से शाम को चार बजे तक क्रमिक अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण सिवाल, अंकित चौधरी, लकी गौशल, सावेंद्र सिंह, डालचंद्र सिंह, जोगेंद्र आर्य, रोहित सिवाल, जसपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, बलराज यादव, दयाराम यादव, रईस प्रधान, गंगू सिंह, सरदार कुंदन सिंह, रामकिशन सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता समरपाल सिंह ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें