फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आम महोत्सव में खुशबू बिखेरेगा अमरोहा का लंगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लखनऊ में आयोजित होने वाले आम महोत्सव में अमरोहा के आम मिठास और खुशबू महकेगी। आम महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जुलाई तक होगा। जिसमें अमरोहा के आम की रंगत भी दिखाई देगी।
विज्ञापन

अमरोहा के आम की खुशबू देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी महकती है। यहां के आम का निर्यात कुवैत, ईरान, सउदी अरब, ओमान, सिंगापुर आदि में किया जाता है। वहीं, हर साल लखनऊ में होने वाले आम महोत्सव में भी यहां के आम की मौजूदगी सभी को आकर्षित करती है। अमरोहा में करीब 10 हजार हेक्टेयर जमीन में आम के बाग हैं। जिनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, मलिका, रहटौल आदि की पैदावार की जाती है। अब 12 से 14 जुलाई तक लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित होने वाले आम महोत्सव में यहां का आम भी अपनी दस्तक देगा। महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
-
अमरोहा से इन आमों की प्रजाति होंगी शामिल
आम निर्यातक नदीम सिद्दीकी ने बताया कि आम महोत्सव में अमरोहा के आम की धूम रहेगी। यहां से दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, रहटौल, आम्रपाली व मलिका आदि प्रजाति को आम महोत्सव में शामिल किया जाएगा। बताया कि उन्हें भी आम महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है।
विज्ञापन

-
आम महाेत्सव में उत्कृष्ट कोटि के आमों का प्रदर्शन किया जा सकेगा। जिसमें विजेता को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आम बिक्री का स्टाक भी आकर्षक पैकिंग में साथ लेकर जा सकते हैं। - सर्वेश चंद, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें