फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी की वजह से दो दिन पूर्व सड़क पर बैठ बंधवाई मुंहबोली बहन से राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना....बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है.....ये सिर्फ फिल्मी गानों की पंक्तियां ही नहीं बल्कि इनमें बहन-भाई के पवित्र रिश्ते की गहराई भी छिपी है। यही वजह रही कि रक्षा बंधन पर छुट्टी नहीं मिलने के कारण यहां पूर्व में तैनात रहे एसआई सुनील मलिक अपनी मुंहबोली बहन से राखी बंधवाने अचानक आ पहुंचे। त्यौहार से पूर्व ही अपने भाई को सामने देख बहन भी अवाक रह गई और आनन-फानन में राखी की व्यवस्था कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन

शनिवार की अपरान्ह लगभग 12 बजे नगर के मोहल्ला मायापुरी निवासी इंद्रवती देवी इंदिरा चौक पर श्री साईं मंदिर के सामने सड़क पर बैठकर मिट्टी के बर्तन बेच रही थीं। लॉकडाउन होने के कारण सड़क पर दूर तक सन्नाटा पसरा था। इसी बीच वहां आए अपने मुंहबोले भाई एसआई सुनील मलिक को सामने देख वह अवाक रह गईं। उन्होंने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर छुट्टी नहीं मिलेगी। इसीलिए दो दिन पूर्व आ गए। इस पर इंद्रावती ने आनन-फानन में कहीं से राखी की व्यवस्था की। इसके बाद एसआई सुनील मलिक ने सड़क पर बैठकर ही अपनी मुंहबोली बहन से राखी बंधवाई। एसआई सुनील मलिक ने बताया कि वह पूर्व में गजरौला में तैनाती के दौरान से ही इंद्रवती से राखी बंधवाते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें