फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ के तरकश से निकले चुनावी तीर

Mon, 06 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
जोया के नारंगपुर स्थित सिख इंटर कालेज के मैदान में आयोजित भाजपा की किसान स्वाभिमान रैली में गर्मी से गृहमंत्री भी बेहाल दिखे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसा सोच रहे थे ठीक वैसा ही देखने मिला। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भाषण से निकले चुनावी सुर की गूंज मंडल भर में सुनाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उन्होंने जोश भरा। बेशक उनका मुख्य लक्ष्य किसानों को साधने का रहा लेकिन उन्होंने हर वर्ग के लोगों को छूने की कोशिश की।
विज्ञापन


अपनी विशिष्ट शैली में जनता से हामी भरवाकर समर्थन भी जुटाया। अपने बयान में हर पहलू को छूने के बाद उन्होंने प्रदेश की सपा और बसपा को घपले व कानून व्यवस्था को लेकर कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद चुनावी बिगुल बजाते हुए कहा कि सूबे में भाजपा के अलावा कोई और पार्टी अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार नहीं दे सकती।

प्रदेश के हालातों पर राजनाथ सिंह ने दुख जताया। दो टूक कहा कि मथुरा में जो कुछ हो रहा है वह गलत है। तीन साल से लोग सरकारी कब्जा जमाए बैठे थे, लेकिन सरकारी तंत्र अनभिज्ञ था, ऐसा नहीं हो सकता। किसी की शह पर कब्जा था। अगर सीबीआई जांच हुई तो खेल खुल जाएगा। अपराध चरम पर है। बसपा कार्यकाल में भी जमकर घपले हुए। 
विज्ञापन


पूरे कारनामे बताने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने 2017 के मिशन पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह जनता ने भाजपा नेताओं पर भरोसा जताकर उनको संसद में भेजने का काम किया, ठीक उसी तरह विस चुनाव में भी पार्टी व प्रधानमंत्री पर एतबार करें। न सपा और न बसपा, कोई सरकार बन जाए, प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। हरेक दुखी रहेगा, मगर भाजपा की सरकार में खुशहाल होगा, क्योंकि भाजपा मजदूर, गरीब व प्रत्येक वर्ग की पार्टी है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें