फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में उठे हाथ, गुनाहों से तौबा कर मांगी दुआ

विज्ञापन
अमरोहा जामा मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जुमा अलविदा की नमाज पढ़ने को नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उलमा ने तकरीर में जकात का महत्व बताया। उलमा ने कहा कि अगर ईद की नमाज से पहले सदका-ए फितर अदा न किया तो रोजे कबूल नहीं होंगे। जुमा अलविदा की तैयारियां छोटी ईद जैसी की गईं थीं।
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान माह के चौथे शुक्रवार यानी जुमा अलविदा की तैयारियों में रोजेदार शुक्रवार की सुबह से नमाज की तैयारियों में जुटे रहे। दोपहर बारह बजने के बाद रोजेदारों ने मस्जिदों का रुख कर लिया। दोपहर डेढ़ बजे तक ज्यादातर मस्जिदों में नमाज संपन्न हुई। मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस के कड़े बंदोबस्त रहे। सबसे अधिक भीड़ जामा मस्जिद में देखने को मिली। शासन के आदेश पर इस बार नमाज मस्जिद परिसर में ही अदा की गई। नमाजी सड़कों पर नहीं थे। जाम मस्जिद में मुफ्ती रिफाकत हुसैन अबु उमामा ने नमाज अदा कराई। तकरीर करते हुए उन्होंने पांच वक्त पाबंदी से नमाज की अदायगी की ताकीद की।
कहा कि नमाज ही बंदे को सीधे रब से जोड़ना का जरिया है। इस दौरान यहां एएसपी, सीओ, एसडीएम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा शाही चबूतरा स्थित सुन्नी जामा मस्जिद में मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली ने नमाज पढ़ाई। शिया जामा मस्जिद में इमाम मौलाना डॉ सियादत नकवी ने नमाज अदा कराई। मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब कादरी नईमी, नौगांवा सादात की शिया जामा मस्जिद में मौलाना मसरूर अब्बास और जामा मस्जिद में मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी ने जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा जोया, रजबपुर, डिडौली और कैलसा और अन्य शहर कस्बों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

एसपी खुद करते रहे भ्रमण
अमरोहा। जुमा अलविदा की नमाज को लेकर एसपी विनीत जायसवाल सतर्क रहे। सुबह करीब चार बजे भ्रमण करने के बाद फिर दोपहर में सड़कों पर निकल पड़े। यहां मस्जिदों के बाहर मुस्तैद पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अमरोहा नगर के अलावा नौगांवा सादात, हसनपुर, मंडी धनौरा समेत कई थानाक्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
फोटो
जुमा अलविदा पर मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी धनौरा/बछरायूं/कुआखेड़ा। जुमा अलविदा के मौके पर नमाज अता करने के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दो साल बाद जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अता की गई। धनौरा में मुख्य नमाज जामा मस्जिद में अता की गई। मुफ्ती सईदउर्रहमान ने कहा कि रमजान का महीना एक मुसलमान के लिए बेहद खास होता है। इस माह में अल्लाह की इबादत की जाती है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे मुल्क की तरक्की में भागीदार बनें। इस अवसर पर मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। यहां डा. मौहम्मद इस्माईल सैफी, डा. शराफत अली, डा. जफर इकबाल, डा. नबाब अली, कलुवा ठेकेदार, कलुवा सैफी, फिरोज मंसूरी आदि मौजूद थे। बछरायूं में भी तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। यहां पालिकाध्यक्ष हाजी राहत हसन, पूर्व पालिकाध्यक्ष अफसर अली वारसी व दानियाल आफंदी, सनान आफंदी, बबली चौधरी, आबिद अली, डा. सखावत हुसैन, चिरागउददीन आदि मौजूद थे। कुआखेड़ा में भी जुमा अलविदा की नमाज अता की गई। हाफिज सरफराज ने कहा कि रमजान का महीना जाने वाला है। इस मौके पर अलाउददीन सैफी, बाबू खां, इकबाल, नईम अहमद आदि मौजूद थे। जुमा अलविदा की नमाज के दौरान एसडीएम अरूण कुमार व सीओ सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें