डिडौली। चार दिन से हो रही बारिश से दिल्ली हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी हाईवे पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही जिससे वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।
गांव चौधरपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क पर जलभराव हो गया है। सड़क तालाब में तब्दील हो गया है। वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। सबसे खराब हालात दोपहिया चालकों के हैं। करीब दो से तीन फिट तक पानी सड़क पर जमा है। हाईवे पर वाहन चालकों से रोड और टोल टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन सुविधा देने में एनएचएआई फेल हो गया है। चौधरपुर ओवरब्रिज के पास हाईवे पर सड़क पूरी तरह से तालाब बन गई है। पिछले वर्ष भी सर्विस रोड पर कई हादसे हो चुके हैं लेकिन आज तक एनएचएआई ने कोई सुध नहीं ली है जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। पूरे दिन हाइवे पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। कई सालों से चौधरपुर में हाईवे पर पानी निकासी की समस्या बनी हुई है।