अमरोहा। कोरोना काल के अगस्त माह की चार दिनों की बारिश छह साल पर भारी पड़ गई है। जिले में चार दिन झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 330 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। छह साल में सबसे अधिक बारिश है। जबकि इस महीने अभी दस दिन बाकी है। वहीं कृषि विभाग के मुताबिक दो दिन बारिश के आसार हैं।
इस जुलाई में कुछ खास बारिश नहीं हुई। अगस्त का पहला हफ्ता भी सूखा रहा। लेकिन दूसरे हफ्ते में 11 और 12 तारीख को झमाझम बारिश हुई। दो दिनों में 200 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं पिछले दो दिनों से रुक-रुक तेज बारिश हो रही है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक होती रही। करीब बारह घंटे में जिले में 80 एमएम बारिश रिकार्ड गई। वहीं गुरुवार सुबह और दोपहर तक 50 एमएम बारिश हुई। अगस्त के इन चार दिनों में अभी तक 330 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि महीने में दस दिन बाकी है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बारिश फसलों के फायदेमंद हैं। हवा चलने पर गन्ने की फसल को नुकसान हो सकता है। अभी तक करीब 330 एमएम बारिश हो चुकी है। आने वाले दो दिनों भी बारिश के आसार हैं।
अगस्त माह के बारिश पर नजर
वर्ष-----------बारिश
2013---------249 एमएम
2014---------27.16 एमएम
2015---------126.83 एमएम
2016---------28.33 एमएम
2017---------158.33 एमएम
2018---------201.50 एमएम
2019---------227.37 एमएम