फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करती रोडवेज बस खंदक में गिरी, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
गजरौला में हाईवे पर सड़क किनारे खंदक में गिरी रोडवेज की बस। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर आगे चल रहे वाहन से ओवरटेक कर रही रोडवेज बस सड़क किनारे खंदक में चली गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आठ यात्रियों को मामूली चोटें आईँ। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला। गुरुवार की शाम यह हादसा हाईवे पर यूएस फैक्टरी के सामने हुआ। मुरादाबाद डिपो की बस मुरादाबाद से आनंद बिहार दिल्ली जा रही थी। चालक किशनपाल सिंह ने आगे चल रहे वाहन से ओवरटेक करना चाहा। इस दौरान बारिश भी प़ड़ रही थी। बताते हैं कि चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खंदक में चली गई। बस में 45 यात्री सवार थे। हादसा होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इनमें काशीपुर निवासी रणवीर, मुरादाबाद निवासी अमित, गाजियाबाद निवासी अनूप, नोएडा निवासी सीमा, जितेंद्र सिंह, हापुड़ निवासी रवि कुमार, विनोद कुमार और गाजियाबाद निवासी सरिता सिंह मामूली रूप से चोटिल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची और क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें