अमरोहा। बारिश के साथ ही शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में तो हर पांच मिनट में ट्रिपिंग होती रही। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
ग्रामीण क्षेत्र में भी आठ घंटे तक बिजली नहीं मिली। ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। कलक्ट्रेट, गुलड़िया बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों में सुबह करीब पांच बजे आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जोया क्षेत्र में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
जिला मुख्यालय को 24 घंटे का शेड्यूल है लेकिन बरसात की वजह से आठ से दस घंटे ही बिजली मिली। बरसात में बिजली की समस्या और बढ़ गई।
हर पांच मिनट में बिजली चली जा रही है और आ रही है। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े सुबोधनगर, पुष्करनगर, बदावाला समेत दूसरे मोहल्लों में सुबह करीब पांच बजे बिजली चली गई और तीन घंटे तक बंद रही। सुबह आठ बजे फिर आपूर्ति आई लेकिन थोड़ी देर बाद फिर बंद हो गई।
शहर में भी मोतीनगर, प्रताप नगर, रफातपुरा, बैंक कॉलोनी, कुरैशी, इस्लामनगर में बिजली आपूर्ति बंद रही।