फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वकीलों ने हड़ताल खत्म की, खाली पड़ा रहा रजिस्ट्री कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। प्रदेश सरकार के ई रजिस्ट्री के निर्णय के विरोध में जारी वकीलों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। वकीलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति से मिले पत्र के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। हड़ताल समाप्त होने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय भी खुल गया। हालांकि हड़ताल समाप्त होने के बाद गिनी चुनी रजिस्ट्री हो पाई। कई दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को लोगों की आवाजाही से तहसील गुलजार नजर आई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि ई रजिस्ट्री के विरोध में जारी हड़ताल समाप्त कर दी गई है। रजिस्ट्री कार्यालय के साथ एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय का जारी बहिष्कार भी समाप्त कर दिया गया है। हड़ताल समाप्त होने के बाद वकीलों के चैंबरों पर रौनक नजर आई। वादकारी अपने अधिवक्ताओं के साथ विचार विमर्श करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें