फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने किया गजरौला रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी और आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने मुरादाबाद-गजरौला, नजीबाबाद-गजरौला के बीच चार ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। कोरोना काल शुरू होने से बंद चल रहीं चारों ट्रेनों के दोबारा संचालन से मुरादाबाद और बिजनौर के नजीबाबाद आने जाने में आ रहीं दुश्वारियां दूर होंगी।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी गजरौला में तमाम इलाकों के लोग रहकर रोजी रोटी कमाते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो रोजाना अप डाउन करते हैं, लेकिन कोरोना के कारण बंद की गईं कई ट्रेनों का संचालन नहीं होने के कारण उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बसों और डग्गामार वाहनों से ही सफर करने को मजबूर थे। इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने लंबे समय बाद 043033, 043034, 04393 व 04394 का दोबारा संचालन शुरू किया है। 04333 गजरौला से बिजनौर के नजीबाबाद जाएगी और 04334 का नजीबाबाद से गजरौला तक आगमन होगा। वहीं 04393 मुरादाबाद से गजरौला आएगी और गजरौला से 043094 मुरादाबाद को वापस जाएगी। मगर गौर करने वाली बात यह है कि उपरोक्त चारों ट्रेनों में 30 रुपये से कम का किराया नहीं होगा, चाहे कितनी भी नजदीक तक सफर करें। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि चारों ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इससे जहां रेलवे की आमदनी बढ़ेगी, वहीं लोगों को सफर करने में भी सहूलियत होगी। यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें