फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर रेलवे स्टेशन पर दौड़ाकर पीटा 

Wed, 17 Aug 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
 कलश प्रवाह करने ब्रजघाट गईं महिला व युवतियों के साथ सोमवार को छेड़छाड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने मामला इस लिए छिपा लिया कि युवक गांव के थे, मगर युवकों ने वापस आते समय अमरोहा रेलवे स्टेशन पर महिला व युवतियों के साथ गए लोगों को दौड़ा कर पीटा। तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में कई दिन पूर्व कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के कलश गंगा जल में प्रवाहित करने के लिए गांव की महिला और युवतियां ब्रजघाट गई थीं। इस दौरान उनके साथ कुछ युवक भी पहुंचे। कलश प्रवाह कर महिलाएं व युवतियां गंगा में स्नान कर रही थीं।

आरोप है कि युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट हो गई। छेड़खानी की खबर पर ब्रजघाट चौकी पुलिस पहुंच गई, चूंकि युवक भी गांव के ही थी, लिहाजा पुलिस को मामला नहीं बताया।
विज्ञापन


कलश गंगा में प्रवाहित करने के बाद वापस आ रहे थे। आरोप है कि युवकों ने दोबारा छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। अमरोहा स्टेशन पर युवकों ने महिला और युवतियों के संग गए लोगों के साथ जमकर मारपीट की। स्टेशन पर उनको दौड़ाकर पीटा। यहां सरेआम मारपीट होती देख लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बीच बचाव किया। घटना की तहरीर तीन युवकों के खिलाफ नामजद दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें