फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर दिनभर गुल रही बत्ती, हाहाकार 

Wed, 17 Aug 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस दिवस से पहले बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में लगी आग से नगर की आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। रात में गुल हुई बत्ती ने स्वतंत्रता दिवस के दिन रात 11 बजे के बाद दर्शन दिए। इससे सारा दिन नगरवासियों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। इससे शहरियों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। इससे नगर में हाहाकार मचा रहा। इंडस्ट्रियल क्षेत्र समेत कई ग्रामीण फीडरों की भी आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


अतरापुरा स्थित 132 केवी बिजली घर के वितरण स्कंध में रविवार देर रात करीब दो बजे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के 11 केवी के केबल में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे केबल में आग लग गई। इसकी वजह से 132 केवी ट्रांजेक्शन के कंट्रोल केबल जल गए। 40 एमवीए टीएफ (ट्रांसफार्मर) की रिले समेत अन्य पैनलों ने आग पकड़ ली।

किसी तरह कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद नगर क्षेत्र के अलावा इंडस्ट्रियल क्षेत्र समेत फाजलपुर, सिहाली जागीर व खादगूजर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दिन भर  बिजली कर्मी लाइन ठीक करने में जुटे रहे, मगर सोमवार को देर  रात ही कामयाबी मिली।
विज्ञापन


इससे पहले दिन निकलने तक घरों के इनवर्टर भी ठप हो गए। सबमर्सिबल पंप शोपीस बन कर रह गए। पानी के लिए लोग तरस गए। लोगों को आसपास लगे सरकारी हैंडपम्पों का सहारा लेना पड़ा।  दिन भर बिजली न मिलने पर  लोग परेशान रहे, सोमवार रात करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारू   हो सकी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें