अमरोहा। जिले में सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्ययोजना तैयार करेगा। इस कार्य योजना को 15 जून तक पूरा करके शासन के पास भेजा जाएगा। उसके बाद ही नए कार्यों की शुरुआत होगी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से भी प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।
विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ऐसी सड़कों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाने हैं। पहले इन प्रस्तावों को 15 मई तक भेजना था लेकिन अब समय बढ़ गया है। विभागीय अधिकारी नए कामों की कार्ययोजना को अब 15 जून तक तैयार करके शासन के पास भेजेंगे। इसके बाद स्वीकृति मिलने पर जिले में विभिन्न मार्गों पर सड़क निर्माण और सुधार कार्य शुरू कराए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो करीब 100 से 150 करोड़ के बीच में कार्ययोजना तैयार की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव रंजन ने बताया कि विभागीय स्तर पर कार्य योजना तैयार कराई जा रही है। उन क्षेत्रों को भी चिन्हित किया जाएगा। जहां पर सड़क की सबसे ज्यादा जरुरत है। जनप्रधिनियों से भी प्रस्ताव लिए जाएंगे।
.....
29 मई को होंगे टेंडर
अमरोहा। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत होने वाले कार्यों के लिए 29 मई को टेंडर प्रक्रिया होगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित वाष्र्णेय ने बताया कि 40 से कम लागत वाले कामों के टेंडर 14 मई को हो गए और अब 29 मई को 40 लाख से ज्यादा वाले कार्यों के टेंडर खोले जाएंगे। त्वरित आर्थिक विकास योजना में 10 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। इसके बाद ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।
.........