आईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी ने तीन तलाक मुद्दे पर बोले- मुसलमान कभी भी शरीयत में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि यूपी में चुनाव नजदीक हैं, इसलिए भाजपा तलाक को मुद्दा बना रही है। मुल्क को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है, मगर यहां की अवाम मुल्क की ताकत, खूबसूरती, पहचान व भाईचारे को कभी खत्म नहीं होने देगी। हिंदुस्तान की अवाम उसकी साजिशों को नाकाम करके रहेगी। यूपी चुनाव में जनता बीजेपी व आरएसएस को तलाक-तलाक-तलाक कहेगी।
उन्होंने कहा कि तलाक मेरा मामला है। मैंने शादी की है, आपको तकलीफ क्यों है। अगर रिश्ता खत्म होगा तो शरीयत के मुताबिक होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आठ मुस्लिम युवकों को कत्ल कर दिया गया। सरकार चाहती तो उनको जिंदा पकड़ सकती थी। लेकिन मोदी की हुकूमत ने उनको कत्ल कर दिया।
वजीरे आजम ने 500 व 1000 के नोट बंद कर गरीबी का मजाक उड़ाया है। उस गरीब का क्या होगा जो दिन भर कमाकर रोटी खाता है। छह दिन के भीतर प्रदेश में नोट बंद होने से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में एक मुसलमान नेता था, जिसे सरेआम अवाम के सामने मारा पीटा गया।
एक कार्यक्रम में दूसरे मुस्लिम नेता को धक्का देकर बेइज्जत कर दिया गया। वाकई में आब्दी हैं तो लात मार देनी चाहिए ऐसी पार्टी को जो बेइज्जत करती है। उन्होंने मुस्लिमों का आह्वान करते हुए कहा कि सत्तर साल आपने कांग्रेस को साथ देकर बचाया, मुलायम तो कभी बसपा को बचाया, मगर अब अपने नुमाइंदे को कामयाब बनाएं। जिस तरह सपा पार्टी के 70 लोग विधानसभा में गूंगे बन जाते हैं, उस तरह मेरी पार्टी के दस लोग ही चीख-चीखकर आपकी आवाज उठाएंगे और विस को हिला कर रख देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अमरोहा विधानसभा प्रत्याशी शमीम अहमद तुर्क, नासिर अली, हाजी अब्दुल सलाम, सलमान, यासीन मलिक, वसीम अहमद, मो.रागिब सिद्दीकी, हम्जाद सिद्दीकी, सालिम पठान, वारिश पठान, उवैस अनवर, खालिद मंसूर, आमिर खां आदि थे।