जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयोजित कार्यक्रम कहा कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को शासन के मंशानुसार सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
विकास खंड जोया के पीएचसी चौधरपुर पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उन्होंने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अपना बीपी चेक करवाया। मेले में विभिन्न रोंगों को लेकर दी रही दवाईयों के बारे में चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का निर्देश दिया।
कहा कि यूपी सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना’ की थीम पर आयोजित होने वाले स्वास्थ मेले में ओपीडी सेवाएं, टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग से सम्बन्धित जानकारी, आवश्यक जांच व उपचार किया जाए। मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरण करने के साथ-साथ गोल्डन कार्डों के अपडेशन का कार्य भी किया जाए ताकि सभी लक्षित वर्ग को इनपैनल्ड हास्पिटल से पांच लाख तक इलाज की नि:शुल्क सुविधा मिल सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल, डॉ सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।