अमरोहा। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों को कैशलेस इलाज की अनुमति दी जाए। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ा कर 25,000 रुपये मासिक भुगतान करें। कामकाज निपटाने के लिए एंड्रायड फोन और इंटरनेट रिचार्ज मुहैया कराएं। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्रक डिप्टी कलेक्टर संजय बंसल को सौंपा।
जिले के विभिन्न परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की जुटान बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों को तीसरी प्रोन्नति कराई जाए क्योंकि कर्मचारियों को तीन बार प्रोन्नति मिलती है। देहात के दूरस्थ इलाकों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोत्साहन भत्ता 5,000 रुपये मासिक दिया जाए। सामूहिक बीमा की सीमा को बढ़ा कर 10 लाख रुपये करें। सेवा समाप्ति के अधिकार को वरिष्ठ अधिकारी को दी जाए। विभागीय काम के लिए क्लर्क की तैनाती सुनिश्चित करें। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष विकास चौहान, अशफाक हुसैन, उज्जवल वर्मा, मदन पाल, भूपेंद्र सिंह, कमल शर्मा, मुशाहिद हुसैन, विवेक शर्मा, शमीम अहमद, अनीस अहमद, संजीव भटनागर, अमीचंद, पूनम, कोमल, नूरी,संगीता देवी, शशि शर्मा, दीपा, हिना, बुशरा आदि रहे।