अमरोहा। समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को जल निगम तमाम अधिकारी-कर्मचारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां वेतन पेंशन के बकाया भुगतान लेकर नाराजगी जताई। मांग करते हुए कहा कि सितंबर 2020 से अब तक बकाया 5 माह का वेतन-पेंशन बकाया और प्रतिमाह नियमित रूप से वेतन पेंशन का भुगतान ट्रेजरी से करा जाए। वर्ष 2016 से बकाया सभी पेंशनरी देयों का तत्काल भुगतान कराया जाए। मृतक कर्मियों के आश्रित भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके है। उनके परिवारों के सदस्य की वर्ष 2018 से अवैधानिक रुप से अवरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति तत्काल प्रारंभ की जाए। पदाधिकारियों ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।