फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में छह स्थानों पर कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस मनाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में एक बार फिर किसान संगठनों ने हुंकार भरी है। जिले के पदाधिकारी बुधवार को छह स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कृषि कानूनों की प्रतियां और केंद्र सरकार का पुतला जलाएंगे। भाकियू असली के पदाधिकारी अपने घर और वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताएंगे। किसानों के आंदोलन को देख जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। अफसर किसानों को मनाने में जुटे हैं। विरोध-प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत गुट जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि हसनपुर तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर के नेतृत्व में 50-60 कार्यकर्ता गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर पर एकत्र होकर करीब ग्यारह बजे किसान विरोधी अध्यादेशों की प्रतियां जलाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। धनौरा थानाक्षेत्र के ग्राम रसूलपुर माफी में पुलिस चौकी के निकट गुरमीत सिंह उर्फ चन्चू की देखरेख में 40-50 लोग विरोध जताएंगे। वहीं नौगांवा तहसील अध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में अलीपुरा गांव में 20-25 किसान केंद्र सरकार का पुतला फूकेंगे। साथ ही अमरोहा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में 10 से 15 किसान नाजरपुर खुर्द गांव स्थित किसान भवन व भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के जिलाध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में तमाम किसान नौगांवा सादात के पीलाकुंड और भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी के नेतृत्व में सैदनगली थानाक्षेत्र के भदौरा गांव में काली पट्टी बांधकर किसान विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च करेंगे। इसके अलावा मार्च का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजकर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन व्हाट्स एप से उपजिलाधिकारी हसनपुर को प्रेषित करेंगे। भाकियू असली राष्टीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान मोर्चा के आह्वान पर तमाम पदाधिकारी अपने घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाकर तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर काला दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें