फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भारतीयों को हथकड़ी पहनाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमेरिका में भारतीय नागरिकों हथकड़ी और बेडियां पहनाने के विरोध में आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री को हटाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को आजाद अधिकार सेना के जिला महासचिव अयाज सलमानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारतीय नागरिकों को भेजे जाने के क्रम में मानवाधिकारों का उल्लंघन किया और अत्यंत बर्बर व अमानवीय आचरण किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद कष्ट का विषय है कि ऐसे अवसर पर देश की अस्मिता और प्रतिष्ठा के साथ खड़े होने की जगह भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका का बचाव करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके कार्यों को सही ठहरने का प्रयास किया गया है।
अमेरिका के ऐसे कार्य के लिए भारत के विदेश मंत्री द्वारा इस प्रकार उनका बचाव किया जाना बेहद निंदनीय व अफसोसजनक है। अमेरिका के कुकृत्यों का इस प्रकार से बचाव करने वाले एस जयशंकर को विदेश मंत्री के पद से तत्काल हटाए जाने की मांग की। इस दौरान दानिश, यासीन, नवीन, जगत, पप्पू, शाहजेब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें