फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 91 ग्राम पंचायतों में नए विकास कार्यों की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की 91 ग्राम पंचायतों में नए विकास कार्य कराने की तैयारी है। इन पंचायतों से प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिन्हें अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद गांवों में काम शुरू होंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के प्रशासक बनने के बाद नए कार्यों के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य है। इससे पहले 60 ग्राम पंचायतों से 200 कार्यों के प्रस्ताव मिले थे, जिन्हें डीएम की मंजूरी मिल चुकी है। इन पर 1.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए प्रस्तावों में इंटरलॉकिंग, जल निकासी के लिए नाली निर्माण समेत अन्य जरूरी कार्य शामिल हैं।
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि 91 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजे जा रहे हैं। स्वीकृति मिलते ही संबंधित गांवों में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें