हसनपुर(अमरोहा)। प्रयागराज से दिल्ली लौट रहे परिवार की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर चक गुलाम अंबिया के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे आ गिरी। हादसे में दिल्ली के बवाना निवासी गुलाबचंद (68) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी फूलगेंदी और पौत्र गणेश व किशन गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुलाबचंद परिवार के साथ प्रयागराज के मंसूराबाद से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।