फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेयर में हाथ जोड़ने से मुस्लिम छात्रों का इंकार, हंगामा

Sat, 05 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
School
विज्ञापन
नेहरू मेमोरियल इंटर कालेज में शनिवार को कुछ मुस्लिम छात्रों ने प्रेयर में हाथ जोड़ने से इंकार कर दिया। अचानक छात्रों के इस रुख से कालेज में हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को साथ लेकर कालेज आने की बात कहते हुए छात्रों को घर भेज दिया। बाद में कालेज पहुंचे अभिभावकों ने छात्रों की ओर से हाथ जोड़कर प्रार्थना करने का आश्वासन दिया। इस पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


 ढबारसी के नेहरू मेमोरियल इंटर कालेज में रोजाना स्टूडेंट्स की ओर से हाथ जोड़कर प्रार्थना की जाती है। शनिवार सुबह को प्रार्थना के दौरान कक्षा बारह, ग्यारह और दस के दर्जनभर मुस्लिम छात्रों ने हाथ जोड़कर प्रार्थना करने से मना कर दिया। कहा कि हम हाथ जोड़कर प्रार्थना नहीं करेंगे। इस पर प्रधानाचार्य ने छात्रों को स्कूल से घर भेज दिया, कहा कि अभिभावकों के साथ स्कूल आना।

घर पहुंचे छात्रों ने अभिभावकों को पूरा मामला बताया। इस पर अभिभावक छात्रों को साथ लेकर कालेज पहुंच गए। यहां अभिभावकों ने छात्रों के पहले की तरह ही हाथ जोड़कर प्रार्थना करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। कालेज प्रधानाचार्य प्रेमवीर त्यागी ने बताया कि कुछ छात्र कालेज का माहौल खराब करना चाहते हैं और कालेज में हाथ जोड़कर प्रार्थना करने से भी मना करते हैं। मामले की अभिभावकों से शिकायत की गई। अभिभावकों की ओर से छात्रों को समझाए जाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें