अमरोहा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों को 18 व 19 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए बुधवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जनपद के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को वीडियो कांफ्रेंसिंग/वर्चुअल माध्यम से 18 व 19 जून को ग्राम पंचायतवार शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में ही खंड विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी के समक्ष वर्चुअल रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण पंचायत घर, सामुदायिक भवन व ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों को लैपटॉप आदि व्यवस्था की जाएगी।