फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब.. आब्दी को पद से हटाकर बर्खास्त करें

Fri, 02 Sep 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
sex racket
विज्ञापन
सदर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दर्जा राज्यमंत्री मौलाना जावेद आब्दी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री से उनको चेयरमैन पद से हटाकर बर्खास्त करने और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


सेक्स रैकेट सरगना आफाक बाकरी से विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद की नजदीकियों की पोल खुलते ही वकीलों का पारा चढ़ गया। गुरुवार की दोपहर एसोसिएशन के बैनर तले वकील जमा हुए और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लड़कियों को बेचकर सेक्स रैकेट चलाने वाले बाकरी की आब्दी से मुलाकात है। ये बात जगजाहिर हो चुकी है। फोटो प्रमाण बन गए हैं। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। मौलाना जावेद आब्दी को पद से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद वकीलों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनको बर्खास्त करने और मसले की जांच सीबीआई से कराने व सफेदपोश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की गुजारिश की गई है।

इस मौके पर रमेश चंद्र गोयल, महफूज अली सिद्दीकी, अली वाइज, फुरकान अहमद, जरगाम हैदर, मंसूर अहमद, चौ.यशपाल सिंह, हबीब अहमद, वसीम अहमद, हुकम सिंह चौहान, एजाज अहमद, मो.इकराम, राजीव लोचन शर्मा, तैय्यब अली, रामफल सिंह, रूपचंद सैनी, हरचरन सिंह, पुष्कर लाल गुप्ता आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें