फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतपुर के महिला मदरसे में ठहराता था लड़कियों को! 

Fri, 02 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमृतसर में देह व्यापार का कारोबार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 दिल्ली के जैतपुर इलाके में आफाक बाकरी ने बेटी के नाम से महिला मदरसा खोल रखा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब यह मदरसा भी जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस को शक है कि यहां पर वह बाहरी लड़कियों को ठहराता होगा, जिस पर पड़ताल और तेज कर दी गई है। इधर उसके घर से पुलिस ने लैपटॉप भी बरामद किया है, जिसको खंगालकर उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नेपाल ही नहीं बल्कि देश के तमाम प्रदेशों की भोली भाली लड़कियों को जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में उतारने वाले आफाक बाकरी ने यूं तो बड़े-बड़े शहरों में अरबों की संपत्ति खरीदी है, लेकिन उसकी व उसकी पत्नी सायरा बेगम की गिरफ्तारी के बाद जो गुनाह का काला चिट्ठा खुला है, वह वाकई चौंकाने वाला है।

पुलिस सूत्रों की बात पर यकीन करें तो बाकरी की एक बेटी है, जिसके नाम से उसने जैतपुर क्षेत्र में मदरसा खोल रखा है। मदरसा पुरुषों का नहीं बल्कि महिलाओं का है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को आशंका है कि मदरसे में ही वह बाहरी लड़कियों को ठहराता होगा, जिसके बाद उनको कोठों पर जिस्मफरोशी के लिए भेजा जाता होगा। बहरहाल पुलिस की नजर दिल्ली पुलिस की नजर उसको लेकर टेढ़ी है।
विज्ञापन


छानबीन में जुटी पुलिस ने उसके आवास से एक लैपटॉप बरामद किया है। इसे कब्जे में लेकर उसने पूरा रिकार्ड खंगालना प्रारंभ कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस लैपटॉप में भरे प्रत्येक रिकार्ड की बारीकी से तफ्तीश कर रही है, जिसमें तमाम लोगों के नाम व पते हैं। कई महत्वपूर्ण सुराग उसके हाथ लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें