फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार सवार पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से की मारपीट

Sat, 09 Aug 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। कार से पहुंचे चार पुलिसकर्मियों ने दुकानदार के साथ बिना वजह मारपीट की। दुकानदार ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश तो उसे दौड़ाकर पीटा। सभी पुलिसकर्मी रजबपुर थाने के बताए गए हैं। शिकायत के आधार पर एसपी ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के शकरपुर निवासी शम्शुद्दीन हाईवे किनारे दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह और उनके बेटे शाकिब व शहादत दुकान पर थे। रात करीब 11 बजे एक कार दुकान पर पहुंची जिससे चार लोग उतरे। आरोप है कि चारों शराब के नशे में थे और खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। इस बीच शम्शुद्दीन और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई जिस पर चारों ने मारपीट शुरू कर दी।
शम्शुद्दीन के मुताबिक उनके बेटे शाकिब को चारों ने पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस पर जब शहादत ने वीडियो बनाना शुरू किया तो उसे भी दौड़ा कर पीटा। करीब पंद्रह मिनट तक सिपाही दुकान पर हंगामा करते रहे। इस दौरान किसी तरह शहादत ने मारपीट और गाली-गलौज की वीडियो बना ली। लोगों की भीड़ जमा होने पर चारों पुलिस कर्मी तीनों पिता-पुत्र को थाने ले आए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया तो उक्त पुलिसकर्मियों ने तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल
मारपीट की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित शम्शुद्दीन ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। वहीं, सदर विधायक महबूब अली ने भी पुलिस कर्मियों के गलत रवैये को लेकर नाराजगी जताई है। घायल शाकिब का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस कर्मी किस थाने में तैनात हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें