फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिसकर्मियों ने खेत में बैठा देखा तेंदुआ, बनाया वीडियो

Thu, 26 Dec 2024 12:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी है। अब गांव सहसपुर अलीनगर क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को खेत में तेंदुआ बैठा नजर आया। पुलिसकर्मियों ने इसकी वीडियो भी बना ली। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। उधर, ग्रामीण में लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंचे और कांबिंग की। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।
डिडौली कोतवाली में तैनात कांस्टेबल कृष्णा, सतेंद्र व होमगार्ड सहदेव मंगलवार रात गश्त कर रहे थे। कार सवार पुलिसकर्मी सहसपुर अलीनगर और बूढ़नपुर गांव के रास्ते पर पहुंचे, तो सड़क किनारे खाली खेत में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने तेंदुए की वीडियो बना लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उधर, जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक तेंदुआ भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची थी। लेकिन, तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें