अमरोहा। कायमपुर उर्फ करारनगर गांव में बान नदी पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। वहीं, कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ भी गाली-गलौज की गई। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। कब्जा हटवाने में लगे ग्राम प्रधान ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि कायमपुर उर्फ करारनगर गांव के हल्का लेखपाल संजय सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव कायमपुर निवासी भारत सिंह, अशोक, मनोज और अनिल ने कई वर्षों से बान नदी पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। शिकायत पर नौगांवा सादात तहसीलदार के निर्देश पर 19 दिसंबर को टीम गठित कर नदी को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे। इस पर लेखपाल संजय सक्सेना के नेतृत्व में टीम भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंची।
कब्जा हटवाने के लिए ग्राम प्रधान कल्यान सिंह का ट्रैक्टर व अन्य उपकरण लगे थे। तभी भारत सिंह, अशोक कुमार, मनोज और अनिल ने राजस्व विभाग की टीम से गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। ग्राम प्रधान के ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की गई। सीओ ने बताया कि मामले में लेखपाल संजय सक्सेना की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद