फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी से पर्स चोरी के शक में पकड़े बच्चों को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 10 Dec 2025 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो दिन पहले शादी समारोह से कारोबारी की पत्नी का पर्स चोरी करने के शक में पकड़े गए चार बालकों को नगर कोतवाली पुलिस ने थर्ड डिग्री दे डाली जिससे एक की हालत बिगड़ गई। सिपाही पर एक बालक को करंट लगाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


बालक के शरीर पर चोट के निशान पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहे हैं। घायल बालक को कलक्ट्रेट लेकर पहुंचे परिजनों ने डिप्टी कलक्टर को शिकायतीपत्र देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर भूड़ चौकी में तैनात सिपाही नीतीश को लाइन हाजिर किया गया है।

अमरोहा शहर में रविवार रात शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें शामिल महिलाएं और पुरुष खाना खा रहे थे। इस बीच एक कारोबारी की पत्नी का पर्स चोरी करने के शक में चार बालकों को पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस चारों बालकों को पकड़कर कोतवाली ले आई थी और पूछताछ की थी। वहीं, बालकों के पास पर्स बरामद नहीं होने के बाद पुलिस ने चारों को आधी रात के समय उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं, परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने बालकों को थर्ड डिग्री दी। उन्हें बुरी तरह पीटा गया। बिजली का करंट भी लगाया गया जिस कारण एक बालक की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को अमरोहा के एक मोहल्ला निवासी परिवार कलक्ट्रेट पहुंचा। उनकी गोद में दस साल का बच्चा था। पीड़ित परिवार ने डिप्टी कलक्टर को शिकायतीपत्र देकर पुलिस की बर्बरता की कहानी बताई। कहा कि उनका बेटा सिर्फ दस साल का है और तीन बालकों के साथ पुलिस उसे भी पकड़ कर ले गई थी।

मामला मेरे संज्ञान में आया है। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर भूड़ चौकी में तैनात सिपाही नीतीश को लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय जांच जारी है। - अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें