फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को पत्नी-साले के साथ मिल धेवते की हत्या की साजिश रचने के आरोपी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। सात वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या करने के मामले पुलिस पत्नी और साले के साथ मिलकर रिश्ते के धेवते की हत्या की साजिश रचने के आरोपी नाना की तलाश कर रही है। आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गईं, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में पुलिस चाचा-चाची, भाई-बहन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गजरौला के चौहानपुरी मोहल्ला निवासी फैक्टरी कर्मी संजय सिंह के सात वर्षीय बेटे टिंकू उर्फ टिल्लू की उसके चाचा मदन ने चचेरे भाई विपिन के साथ गला दबाकर हत्या की। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों ने बीते मंगलवार बालक का अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की साजिश मदन की सास कुसुम उर्फ राजबाला निवासी रजोहा ने अपने भाई हप्पू उर्फ राजवीर निवासी डोमखेड़ा के साथ रची। कारण, शादी के तीन साल बाद भी मदन को संतान नहीं हुई। जिसके चलते उसने दामाद मदन से तांत्रिक क्रिया कराने को कहा था। उससे यह कहा था कि तांत्रिक क्रिया में किसी बालक की बलि दी जाएगी। इसके बाद ही घर संतान पैदा हो सकती है। जिस बालक की बलि दी जाए, उसके कपड़े मांगे थे। मदन ने भतीजे टिंकू उर्फ टिल्लू की टी शर्ट चोरी कर सास को दे दी। जिसे लेकर
कुसुम ने अपने भाई हप्पू उर्फ राजवीर व पति चमन सिंह के साथ मिलकर बालक की टी शर्ट से तांत्रिक क्रिया की। इसके बाद मदन ने चचेरे भाई विपिन के साथ मिलकर बालक को मौत के घाट उतार दिया। बृहस्पतिवार को उनकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से बालक का शव बरामद किया गया था। थाना पुलिस ने शुक्रवार को मदन, उसकी पत्नी पिंकी और चचेरे भाई विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि शनिवार को मदन की सास कुसुम उर्फ राजबाला व उसके भाई हप्पू उर्फ राजवीर को जेल भेजा गया। हत्या की साजिश रचने और तांत्रिक क्रियाओं में शामिल रहा बालक का नाना चमन सिंह हाथ नहीं लगा। उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम गई, लेकिन दामाद के यहां संतान के लिए धेवते की हत्या की साजिश रचने और तांत्रिक क्रिया में सहयोग करने का आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें