फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज मिस्त्री और दिव्यांग टेलर के अपहरण में समधी गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तीन तलाक के आरोप में जेल में बंद बेटे की जमानत के लिए पैरवी करने से नाराज समधी ने ही साथियों के साथ मिलकर राज मिस्त्री और दिव्यांग टेलर का अपहरण कराया था। आरोपियों ने उनकी बाइक और मोबाइल भी लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपी समधी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बाइक और मोबाइल बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी समधी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ड्योढ़ी वाजिदपुर में राज मिस्त्री सगीर का परिवार है। उसके बेटे की शादी अमरोहा नगर के मोहल्ला इश्लाम नगर निवासी युवती के साथ हुई थी। विवाहिता ने राज मिस्त्री के बेटे पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया था। इस आरोप में वह जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए सगीर कोर्ट में लगातार पैरवी कर रहा है। इससे विवाहिता का पिता नाराज था। पंद्रह अक्तूबर की शाम छह बजे सगीर और इरफान किसी काम से नारंगपुर चौराहा पर आया था। तभी समधी तौकीर ने अपने तीन साथियों के साथ दोनों का अपहरण कर लिया था। रातभर दोनों को खेतापुर के जंगल में रखा। रविवार को सगीर किसी तरह अपहरण कर्ताओं के चंगुल से निकलकर डिडौली कोतवाली पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें