फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को दूध की वैन ने मारी टक्कर, चालक ने बाहरी लोग बुलवाकर परिजनों को पिटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर के पास ही सड़क किनारे खड़े सात वर्षीय बालक को तेज रफ्तार दूध भरी वैन ने टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। मौके पर जुटे परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से पीछाकर चालक को पकड़ लिया। उसने उपचार कराने की कहकर किसी को फोन मिलाया। आरोप है कि इसके बाद वहां आए 10-12 लोगों ने परिजनों के साथ मारपीट की। वहीं, बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मासूम के पैरों में फ्रै क्चर की रिपोर्ट आने पर परिजन उसे मेरठ ले गए। परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे यह घटना थाना क्षेत्र में गांव चौहड़पुर माफी में हुई। यहां रहने वाले लोकेश का सात वर्षीय पुत्र अंकित अपने ताऊ शीशपाल सिंह के साथ घर के निकट स्थित एक स्कूल के बाहर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। बताते हैं कि इसी दौरान वहां आई दूध की सप्लाई करने वाली वैन ने अंकित को टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों घुटने बुरी तरह कुचल गए। हादसे के दौरान वहां भीड़ लग गई। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। चालक ने घायल बच्चे का उपचार कराने की बात कहते हुए मालिक को फोन करने की बात कही। आरोप है कि उसने फोन पर गांव के ही 10-12 लोगों को बुलवा लिया। उन्होंने आते ही परिजनों और ग्रामीणों से मारपीट कर दी। इसके बाद फरार हो गए। वहीं घायल बालक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां केंद्र अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी। देर शाम बालक के साथ मौजूद ताऊ शीशपाल सिंह ने बताया कि अंकित के पैरों के नीचे हिस्सों में फ्रैक्चर है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें