फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी में भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
भागीरथी देवी महाविद्यालय में एनसीसी की भर्ती के लिए नापतौल करते हुए एनसीसी अधिकारी - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के भागीरथी देवी महाविद्यालय में एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। एनसीसी की 33वीं बटालियन के सूबेदार मेजर लाल मौहम्मद खान व जेसीओ छिनकार सिंह की देखरेख में प्रक्रिया संपन्न हुई। भर्ती के लिए 150 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारियों ने मानक के अनुसार आवेदकों की लंबाई के आधार पर छटनी की। शारीरिक दक्षता की जांच के लिए 1600 मीटर दौड़ कराई गई। इसमें 22 छात्र व 24 छात्राओं ने दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा किया। शारीरिक मापदंड पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। सूबेदार मेजर लाल मौहम्मद खान ने चयनित छात्र-छात्राओं को अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कठिन मेहनत जरूरी है। उनका कहना था कि फौज में शामिल होने के लिए एनसीसी गेटवे है। इस मौके पर प्राचार्य डा. अभय कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें