People of Shia community burnt the effigy of Pakistan
- फोटो : JPNAGAR
शिया समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका कर नारेबाजी की। पाकिस्तान को आतंक का केंद्र बताया। भारत के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर संयुक्त राष्ट्र में मुद्दा उठाकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की मांग की।
शहर अमन सोसाइटी के बैनर तले रविवार को शिया समुदाय के लोग हुसैनी चौक पर एकत्र हुए। यहां पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान के पेशावर में शिया जामा मस्जिद में हुए बम धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि धर्मस्थल में घुसकर किए गए आतंकी हमले में छह साल के मासूम समेत 80 लोगों की शहादत हुई है।
दो सौ से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें कई घायलों की हालत नाजुक बनी है। बावजूद इसके पाकिस्तान सरकार द्वारा आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पाकिस्तान आतंक का केंद्र बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान भारत के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में मुद्दा उठाकर जड़ से खत्म करने की मांग की। इस दौरान नूर अब्बास राणा, शिबाल हैदर, अथर अब्बास, अली मंजर, मोहम्मद अख्तर, हसन हैदर, शजर अब्बास, फजल इमाम, शाजी अब्बास, खिजर आब्दी मौजूद रहे।